बाराचट्टी: सोनबरसा में तालाब से मिली सूर्य भगवान की मूर्ति, लोगों में भक्ति का माहौल
बाराचट्टी प्रखंड के अंतर्गत बजरकर कर पंचायत के ग्राम सोनबरसा के तालाब से भगवान भास्कर की मूर्ति निकला है। मूर्ति निकलने से लोगों में भक्ति का माहौल है। बिंदा पंचायत के मुखिया राजू यादव ने शनिवार को दोपहर 12 बजे दिन में बताया कि तालाब से किसान मशीन चला रहे थे पटवन कर रहे थे तभी युक्त मुर्ति को देखा गया लोगों ने मूर्ति बाहर निकाल कर देवी मंडप में रखा ह।