स्कॉर्पियो की टक्कर से होटल कर्मी की मौत, बेटी की शादी से पहले परिवार पर टूटा दुख का पहाड़
Sadar, Varanasi | Nov 21, 2025 *स्कॉर्पियो की टक्कर से होटल कर्मी की मौत, बेटी की शादी से पहले परिवार पर टूटा दुख का पहाड़ कैंट थाना क्षेत्र के डीआईजी पीएसी आवास के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (UP 65 EU 9399) ने स्कूटी सवार राजेश गोंड (निवासी– इमलिया घाट, फुलवरिया) को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राजेश शहर के एक होटल में हाउस कीपिंग स्टाफ थे और ड्यूटी पर जा रहे थे।