तमाड़ 1: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में रड़गांव में निकाली गई तिरंगा यात्रा
Tamar 1, Ranchi | May 20, 2025 आज मंगलवार को रड़गांव भाजपा मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष कालीचरण मुंडा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देश पर और ऑपरेशन सिंदूर के निमित्त भारतीय सेनानियों के अदम्य साहस, शौर्य एवं पराक्रम ने पाकिस्तानी आतंकवादियों के ठिकानों को नेस्तनाबूद करने पर उनके सम्मान में तिरंगा यात्रा निकाला गया।