जौनपुर: औड़िहार रेल खंड पर लक्षमनपुर प्रेमापुर रेलवे अंडरपास के पास ट्रेन से कटकर एक अज्ञात महिला की हुई मौत
गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर औड़िहार रेल खंड पर लक्षमनपुर प्रेमापुर रेलवे अंडरपास के पास शनिवार को औड़िहार से जौनपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन से कटकर एक अज्ञात महिला की मौत हो गयी। घटना के बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल में जुट गयी।