निम्बाहेड़ा: राष्ट्रीय पोलियो दिवस पर निम्बाहेड़ा में अभियान का शुभारंभ, पूर्व विधायक नवलखा ने नन्हें बच्चों को पिलाई पोलियो खुराक
निम्बाहेड़ा में राष्ट्रीय पोलियो दिवस पर जिला चिकित्सालय में अभियान की शुरुआत पूर्व विधायक अशोक नवलखा ने बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाकर की। उन्होंने कहा कि पोलियो मुक्त भारत बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्र के 158 और शहरी क्षेत्र के 44 बूथों पर कुल 16,061 बच्चों को सुरक्षित दो बूंद पिलाई गई।