गुड़गांव निवासी तेज के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब साढे छह बजे वह कार में सवार होकर दिल्ली देहरादून हाइवे से होते हुए शामली की ओर जा रहा था। जब वह हाइवे ग्राम बाघू के निकट पहुंचे तो कोहरे के कारण राग साइड आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी कार में टक्कर मार दी। हादसे में उनके सहित तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।