बनखेड़ी: तहसील क्षेत्र के ब्लैक स्पॉट पर सुरक्षा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं करने के निर्देश, जिला पंचायत सीईओ ने दिए
सीईओ ने दिए निर्देश सोमवार को करीब 1 बजे जिला पंचायत सीईओ सुजान सिंह रावत ने अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि तहसील क्षेत्र में ब्लैक स्पॉट्स पर सुरक्षा के सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाए। दुर्घटना संभावित क्षेत्रों को चिन्हित कर उन स्थानों पर होने वाली मृत्यु के आंकड़ों तथा दुर्घटना स्थल तक एंबुलेंस पहुंचने के लिए लगने वाले प्रतिक्रिया समय का अध्ययन करे।