लोक आस्था का महापर्व चार दिवसीय छठ महापर्व के दूसरे दिन रविवार की देर शाम को छठव्रती महिला एवं पुरुषों के द्वारा विधिवत खरना किया गया।खरना के बाद खरना का प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच मे वितरण किया गया।भरनो में छठव्रती महिलाएं छठ पुजा को लेकर खीर भोजन खरना किया। वहीं पर्व के तीसरे दिन सोमवार को संध्या अर्द्ध व चौथे दिन उदयमान सूर्य को अर्घ दिया जाएगा।