धनौरा: गजरौला में इंदिरा चौक के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, युवक की हालत गंभीर
आपको बता दे कि रविवार को लगभग 2:00 बजे बाइक सवार युवक राजू अपनी बाइक लेकर चौपला से गजरौला शहर की तरफ जा रहा था। जैसे ही वह इंदिरा चौक के पास पहुंचा तो पीछे से आई तेज रफ्तार कर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, टक्कर लगने से बाइक सवार राजू निवासी मोहल्ला मायापुरी बुरी तरह घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई।