धनौरा: गजरौला में रमाबाई डिग्री कॉलेज के सामने फोटो स्टूडियो के ताले तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी
आपको बता दे की बछरायूं थाना क्षेत्र के गांव लखमिया निवासी कविंद्र ने गजरौला क्षेत्र में स्थित रमाबाई डिग्री कॉलेज के सामने फोटो स्टूडियो की दुकान खोल रखी है। शुक्रवार रात किसी समय अज्ञात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर अंदर रखी मशीन व पेन ड्राइव चोरी कर ली, जिसकी कीमत एक से डेढ़ लाख रुपए बताई जा रही है।