निम्बाहेड़ा: निंबाहेड़ा में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन
निंबाहेड़ा में भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जन्म जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। पूर्व विधायक अशोक नवलखा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने वसुंधरा विहार स्थित राजमाता सिंधिया उद्यान में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। नवलखा ने कहा कि राजमाता का जीवन राष्ट्रभावना, सेवा और त्याग का प्रतीक रहा है।