गोपालगढ़ थाना अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि भारतपुर आईजी व डीग एसपी ओमप्रकाश मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन शिकंजा अभियान के तहत करीब 1 साल से फरार दो इनामी साइबर अपराधी गिरफ्तार किए गए हैं। और दो बाल अपचारी निरूद्ध किए हैं। पुलिस द्वारा मामले में अनुसंधान जारी है। कार्यवाही का प्रेस नोट पुलिस ने बुधवार रात्रि 8 बजे किया जारी।