राजमहल प्रखंड क्षेत्र के लक्खीपुर स्थित मदरसा कलीमीया अलीमीया में हायात मेडिकेयर संस्था के द्वारा गुरुवार को पूर्वाह्न करीब 12 बजे एक निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को मुफ्त ओपीडी,दवाइयाँ,ईसीजी, ब्लड प्रेशर जांच,आरबीएस जांच तथा ऑपरेशन पर विशेष छूट जैसी सुविधाएँ प्रदान की गई।