गाज़ीपुर।सरकारी अफीम एवं अल्कलॉइड वर्क्स, गाज़ीपुर का 205वाँ स्थापना दिवस 5 दिसंबर 2025 को अत्यंत गरिमा और उत्साह के साथ मनाया गया। वर्ष 1820 में स्थापित यह ऐतिहासिक संस्था न सिर्फ देश की महत्वपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा कर रही है, बल्कि अपनी 205 वर्षों की उपलब्धियों भरी यात्रा के साथ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक विशेष पहचान भी बना चुकी है।