तिंवरी नगर पालिका क्षेत्र के बडला बासनी जाने वाले मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे खड़ी झाड़ियां और बबूल के पेड़ ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बने हैं।राहगीरों और वाहन चालकों को न केवल सड़क पर आने-जाने में दिक्कत हो रही है,बल्कि दुर्घटनाओं की आशंका रहती है।ग्रामीणों ने बताया तिंवरी से बडला बासनी मार्ग पर सड़क के एक और जगह-जगह पर बबूल के पेड़ और झाड़ियों उगी है।