बिहार: पचौड़ी गांव में पारिवारिक विवाद के चलते हुई मारपीट, एक व्यक्ति घायल
Bihar, Nalanda | Mar 8, 2025 दीपनगर थाना क्षेत्र के पचौड़ी गांव में शनिवार की दोपहर 2 बजे ममेरा और फुफेरा भाई के बीच आपसी विवाद को लेकर मारपीट जिससे एक व्यक्ति जख़्मी हो गया। जख़्मी पचौड़ी गांव निवासी दुलारचंद डोम के पुत्र मनोज कुमार है। मारपीट की घटना की सूचना मिलने के बाद डॉयल 112 की पुलिस घटना स्थल पर पहुचकर जख़्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाई है।