पाकुड़: पाकुड़ में गोलीकांड का पुलिस अधीक्षक ने किया उद्भेदन, पिस्टल ,कारतूस बरामद, 3 आरोपी को भेजा जेल #crime
Pakaur, Pakur | Nov 14, 2025 पाकुड़ के सोलागडिया गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल कासीम अंसारी के फर्द बयान पर थाना कांड 275/2025 दर्ज किया गया। पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने शुक्रवार 11:30 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले का उद्भेदन किया। कांड के अनुसंधान हेतु गठित विशेष छापामारी दल (SIT) ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जियाउल शेख, सोहेब अख्तर अलाउद्दीन को जेल भेज दिया ।