शाहबाद: मलकापुर दौलतपुर गंगा दास के बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली ने किशोर को कुचला, दर्दनाक मौत
शाहाबाद कोतवाली के दौलतपुर गंगादास निवासी एक 17 वर्षीय किशोर को तेज रफ्तार गन्ना लदे ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। ट्रैक्टर ट्राली को चालक सहित हिरासत में लिया गया है। शाहाबाद कोतवाली के दौलतपुर गंगा दास निवासी बाबूराम के 17 वर्षीय पुत्र श्यामू की मौत हुई है।