सारंगपुर: प्रसिद्ध कपिलेश्वर तीर्थ धाम सारंगपुर में अमावस्या पर हजारो लोगों ने लगाई आस्था की डुबकी राज्यमंत्री ने भी जलाभिषेक किया
कपिल मुनि की तपोस्थली कपिलेश्वर तीर्थ धाम में आज सोमवती अमावस्या पर आज मां काली सिंध नदी में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने आस्था के डुबकी लगाई। वहीं आसपास के क्षेत्र से आए लोगों ने स्नान कर कपिलेश्वर तीर्थ धाम के दर्शन किए ।इस दौरान राज्य मंत्री गौतम टेटवाल ने भी काली सिंध नदी में डुबकी लगाई और महादेव का जलाभिषेक कर पूजा की।और कपिलेशवर केविकास की बात कही।