कानपुर: 29 जून को ऑपरेशन सिंदूर की वीरगाथा को सम्मानित करने के लिए ग्रीनपार्क स्टेडियम में सेना और सांसदों के साथ खेला जाएगा मैच
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारतीय सेना द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर की वीरगाथा को सम्मानित करने के लिए 29 जून 2025 को कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम में सेना और सांसदों के बीच मेत्री मैच खेला जाएगा। इस संबंध में सांसद रमेश अवस्थी ने मंगलवार 2.30 बजे प्रेस वार्ता कर जानकारी दी कि यह आयोजन राजनीति से हटकर देशभक्ति और वीरता को समर्पित होगा।