रामगढ़: पैकौली में बच्चों के मामूली विवाद को लेकर देवर ने भाभी को मार-पीट कर किया घायल
Ramgarh, Kaimur | Sep 17, 2025 मिली जानकारी के अनुसार रामगढ़ थाना क्षेत्र के पैकौली गांव में बच्चों के मामूली विवाद को लेकर एक देवर ने अपने भाभी को मारपीट कर घायल कर दिया। घायल महिला को परिजनों द्वारा रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां बुधवार की दोपहर घायल महिला का इलाज डॉक्टरों द्वारा किया जा रहा। घायल महिला रामगढ़ थाना क्षेत्र के पैकौली गांव की रहने वाली लीलावती देवी बताई जाती है।