सिल्ली: नाबालिक को दोबारा भाग ले जाने के आरोप में कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज
Silli, Ranchi | Dec 2, 2024 कोतवाली थाना में एक 17 साल की नाबालिग को दोबारा भगाने का मामला रातू कमड़े की रहने वाली कंचन देवी ने दर्ज कराया है। आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी को केशव सिंह नाम का युवक बहला फुसला कर ले भागा है। इससे पहले भी केशव सिंह उनकी बेटी को लेकर भागा था। जिसके बाद मामला दर्ज हुआ था और उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी।