गोंडा: बाइक चोरी की कई घटनाओं का नगर कोतवाली पुलिस ने खुलासा कर शातिर चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से 3 चोरी की बाइक बरामद
Gonda, Gonda | Aug 25, 2024 23 अगस्त को सिविल लाइन जेल रोड के रहने वाले धर्मेन्द्र कुमार सिंह ने बाइक चोरी होने की रिपोर्ट नगर कोतवाली में दर्ज करायी थी। जिसकी विवेचना SI अविनाश सिंह द्वारा की जा रही थी। जिसमें रविवार को विवेचना के दौरान प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्त नूर आलम को गायत्री पुरम चौराहे के पास से गिरफ्तार कर उसके कब्जे व निशानदेही से चोरी की 03 बाइक को बरामद किया गया है।