चैनपुर थाना क्षेत्र के तलैया बभंडी गांव के राधा कृष्ण मंदिर में गुरूवार को बाल विवाह रोकने की कार्रवाई में बाधा डालने वाले पांच नामजद समेत 54 अज्ञात पर एफआइआर दर्ज की गयी है। नामजद आरोपियों में निरावत कुमार, संजय चौरसिया, रूपा देवी, राहुल कुमार पाठक, अजीत चौरसिया शामिल हैं। ये नाबालिग जोड़ो के परिजन एवं ग्रामीण बताए गए हैं।