हरदोई: जिले में धूमधाम से मनाई गई बाल्मीकि जयंती, नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष ने सफाई कर्मियों को दिए उपहार
Hardoi, Hardoi | Oct 7, 2025 शहर सहित पूरे जिले में महर्षि वाल्मीकी जयन्ती धूमधाम से मनाई गई। नगर पालिका सभागार में अध्यक्ष सुख सागर मिश्र मधुर ने महर्षि वाल्मीकी जी की मूर्ति पर पुष्प अर्पित कर उनको नमन किया और पालिका की महिला सफाई मित्रों को सम्मानित किया,उन्होंने कर्मियों को सुरक्षात्मक उपकरण वितरित किये। वहीं सपा कार्यालय पर वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई।