हुज़ूर: भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो शातिर गांजा तस्करों को किया गिरफ्तार,ओड़ीसा से भोपाल लाते थे मादक पदार्थ
Huzur, Bhopal | Sep 1, 2024 भोपाल क्राइम ब्रांच ने दो शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी ट्रैवलर वाहन से ओडिशा से भोपाल तक गांजा बाय रोड लाते थे। वाहन की छत को काटकर बॉक्स बनाया गया था। इसी मे गांजा छिपाकर लाया जाता था।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से साढ़े चार किलो गांजा सहित ट्रैवलर को जब्त कर लिया है। जब्त माल की कीमत साढ़े पांच लाख रुपए बताई जा रही है।