पिड़ावा: पिड़ावा में विद्युत विभाग कार्यालय में बिजली बिल समाधान शिविर का आयोजन, 45 उपभोक्ताओं को मिली राहत
पिड़ावा के विद्युत विभाग के कार्यालय में गुरुवार को बिजली बिल समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जयपुर डिस्कॉम के सहायक अभियंता मुकेश चौहान ने गुरुवार शाम करीब 7 बजे जानकारी देते हुए बताया है कि इस शिविर में 45 बिजली उपभोक्ताओं की बिल संबंधित समस्याओं का समाधान किया गया। जिसमें 4.50 लाख रुपए जमा करवाकर उनकी समस्याओं का समाधान किया गया।