रामसुभग सिंह व्यायाम शाला कुश्ती प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई है। इस दंगल में देश भर के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया,मथुरा के पहलवान विश्वजीत और जम्मू के शेर अली ने अपने-अपने मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 'दंगल के सिकंदर' का खिताब अपना नाम किया।