भभुआ: पतेरी पुलिया के पास दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार युवक घायल, सदर में इलाज जारी
Bhabua, Kaimur | Feb 6, 2026 पतेरी पुलिया के पास दो बाईकों की आमने-सामने के जोरदार टक्कर में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार को दोपहर लगभग 12:30 बजे की बताई गई। घायल युवक चैनपुर थाना क्षेत्र के निरंजनपुर गांव के कर्मेंद्र यादव का 20 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार बताया गया। परिजनों ने कहा कि राकेश कुमार अपने गांव से बाइक पर सवार होकर यूपी के इलिया बाजार जा रहा था।