अशोकनगर में एक शराबी पिता अपनी एक साल की बेटी को मां से छीनकर फरार हो गया। मां की शिकायत पर पुलिस ने रातभर तलाश अभियान चलाया और सुबह करीब 4 बजे बच्ची को सुरक्षित बरामद कर मां को सौंप दिया। शंकरपुर मगरदा निवासी रजनी आदिवासी (24) ने रविवार रात कोतवाली थाने में शिकायत की थी। उसका पति संतोष यादव बच्ची को ले गया है।