भटवाड़ी: डीएम प्रशांत आर्य ने मोरी के दुरुस्थ आपदा ग्रस्त गांवों का भ्रमण कर प्रभावितों से मुलाकात की, हर संभव मदद का भरोसा दिया
डीएम प्रशांत आर्य व विधायक दुर्गेश्वर लाल विकास खंड मोरी के आपदाग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया। मानसून सीजन में विकास खंड मोरी के पर्वत एवं बंगाण क्षेत्र को जोड़ने वाली अनेक आंतरिक सड़क मार्ग भूस्खलन एवं भू-धसाव से जगह-जगह क्षतिग्रस्त हुई है। डीएम आर्य ने अधिकारियों के साथ स्थलीय निरीक्षण कर अवरुद्ध सड़क मार्गों को युद्ध स्तर पर सुचारू करने के निर्देश दिए।