कानपुर: गल्ला मंडी परिसर में 10 दिनों से बारिश में भीग रहा है, धन बिचौलियों की वजह से किसानों का धान नहीं हो रहा तोला
गल्ला मंडी परिसर में पिछले 10 दिनों से तौल के लिए ट्रॉली में लदा धान बारिश में भीग गया। किसानों का आरोप है कि तौल के लिए टोकन लेने के लिए बिचौलिया रुपये मांग रहा था। पैसे नहीं दिए तो दो दिन से तौल नहीं हो पाई। मंगलवार को बारिश में धान भीग गया। इससे नाराज किसानों ने बुधवार 2 बजे हंगामा भी किया।