सिमरा थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 150 बोतल देशी शराब के साथ दो शराब धंधेबाजों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी आपस में सगे भाई बताए जा रहे हैं। थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक पैदल वैकल्पिक रास्ते से शराब लेकर सिमरा बाजार की ओर आने वाले हैं और क्षेत्र में इसकी होम डिलीवरी करने की योजना है।