हज़ारीबाग: 14 हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन समाप्ति के उपरांत प्रशासन मतगणना की तैयारियों में जुटा
मंत्रिमंडल निर्वाचन विभाग द्वारा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के.रवि.कुमार की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त,सहायक निर्वाची पदाधिकारी,उप निर्वाचन पदाधिकारी,जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी तथा तकनीकी दल एवं ई डिस्टिक मैनेजर व मतगणना कोषांग के दल को प्रशिक्षण दिया गया।