हज़ारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हजारीबाग में इलाज के दौरान एक महिला की हुई मौत, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप
शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत से अस्पताल में मचा खलबली। परिजनो से डॉक्टर पर सही से इलाज नही करने का लगाया आरोप। मृतक महिला की पहचान इचाक थाना क्षेत्र के दरिया गांव निवासी हीरामणि देवी पति होरील साव के रूप में हुई है। मृतक के पति होरिल साव और परिजनों ने घंटो तक सदर अस्पताल में जमकर हंगामा काटा।