हज़ारीबाग: डायन- भूत के शक में महिला की हत्या, तमाशबीन बना रहा पूरा मुहल्ला
जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अमृतनगर में सोमवार को एक परिवार के सदस्यों ने अपनी मां समान चाची को ही सोमवार को मौत के घाट उतार दिया। वह भी अंधविश्वास में उसके डायन भूत होने के संदेह में है। बताते चलें बीते कई सालों से डायन- भूत के मामले को लेकर बंसती देवी पर ससुरालवाले डायन होने का आरोप लगाते हुए कह रहे थे।