मंगलवार की शाम को 5:00 बजे भटनी गोरखपुर रेलखंड मार्ग पर बैतालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक छात्रा की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की पहचान की। छात्रा बीआरडीपीजी कॉलेज में बीएससी की प्रथम वर्ष की छात्रा है। जिसका नाम अनीशा यादव 18 साल पुत्री विजय प्रताप यादव है ।जो रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव की रहने वाली है।