बिंदकी: बाबूपुर गांव में घर के अंदर खाना बनाते समय गैस सिलेंडर में लगी आग, मां-बेटी झुलसी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी क्षेत्र के बाबूपुर गांव में बुधवार को दिन में करीब 10:00 बजे चंद्रपाल की पत्नी सरिता देवी उम्र 40 वर्ष अपने घर के अंदर गैस चूल्हे में खाना बना रहे थी तभी अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। जिसके चलते सरिता देवी तथा उनकी 15 वर्षीय पुत्री प्रियंका देवी आग में झुलस गई। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी में भर्ती कराया गया।