पटना ग्रामीण: प्रधानमंत्री जी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं- पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
रविवार को PM मोदी के नवादा दौरे पर पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री जी झूठ बोलने की फैक्ट्री हैं। इसके अलावा उन्होंने सनातन विरोधी होने के आरोप पर भी कहा कि भाजपा का विरोध करना भगवान का विरोध करना थोड़ी न है।