बदायूं: बदायूं के जमरौली पुलिया के पास सड़क किनारे बाइक के पास खड़े दो युवकों को स्कॉर्पियो ने रौंदा, एक की हुई मौत, एक घायल
Budaun, Budaun | Feb 13, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के रोशन नगर गांव के रहने वाले 20 वर्षीय अरुण चौहान पुत्र बलवीर व सुमित पुत्र राजेश थाना क्षेत्र के जमरौली पुलिया के निकट सड़क किनारे अपनी बाइक के पास खड़े थे। तभी शुक्रवार को स्कार्पियो कार अरुण चौहान व सुमित और बाइक को रौंदते हुए फरार हो गई । परिजन घायलों को अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने अरुण चौहान को मृत घोषित कर दिया।