महोबा: मोचीपुरा के लौड़ा पहाड़ में खनन विस्फोट से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Mahoba, Mahoba | Mar 31, 2026 खनन के दौरान हुए विस्फोट में 32 वर्षीय दाऊ कुशवाहा की मौत हो गई। वह पहाड़ पर काम कर रहा था, तभी ब्लास्ट के बाद गिरे पत्थरों की चपेट में आ गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू कर दी है।