कार्तिक मास के पावन अवसर पर भानपुरा की जीवनदायिनी रेवा (नदी के तट पर आज शाम श्रद्धालुओं ने दीपदान कर पुण्य अर्जित किया। सैकड़ों की संख्या में लोगों ने दीप प्रज्वलित कर उन्हें नदी में प्रवाहित किया, जिससे पूरा तट दीपों की मनमोहक आभा से जगमगा उठा। इस अवसर पर गंगा माता मंदिर को फूलों, झालरों और रंगीन रोशनियों से सजाया गया। मंदिर परिसर में अनेक भक्त उपस्थित रहे।