रामपुर: कलेक्ट्रेट सभागार में भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने 100 दिवसीय सघन टीबी उन्मूलन अभियान का किया शुभारंभ
Rampur, Rampur | Dec 7, 2024 शनिवार को दोपहर एक बजे स्वास्थ्य विभाग की ओर राष्ट्रीय टीबी उन्मूलन अभियान के अंतर्गत 100 दिवसिय सघन टीबी अभियान की शुरुआत की गई। रामपुर नगर विधानसभा से भाजपा विधायक आकाश सक्सेना ने अभियान का शुभारंभ किया। राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस अभियान का शुभारंभ किया जिसका सीधा प्रसारण दिखाया गया।