गुरारू: कोंची भुई टोली से हंगामा करने पर दो शराबी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Guraru, Gaya | Nov 22, 2025 कोंची भुई टोली में शराब के नशे में हंगामा कर रहे दो लोगों को पुलिस ने शनिवार सुबह गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी शराब पीने के बाद शोरगुल और उपद्रव कर रहे थे। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को हिरासत में लिया। थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान टुन्नु मांझी निवासी कोंची भुईटोली और बबन कुमार ग्राम मनियार बिगहा के रूप में हुई।