सरधना थाना क्षेत्र के गांव में जमीनी रंजिश को लेकर गांव के ही दो पक्ष आमने-सामने आ गए जिसमें जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची मुल्खेड़ पुलिस चौकी ने सभी घायलों को सरधना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। खबर लिखे जाने तक किसी पक्ष की ओर से कोई तैयारी नहीं दी गई थी