पाटी: सावरियापानी में टावर के पास दो बाइकों की टक्कर, तीन घायल, एक गंभीर, ज़िला अस्पताल रेफर
पाटी थाना क्षेत्र के ग्राम सावरियापानी मे टावर के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। एक को मामूली चोटें आई। वही एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे हायर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस के अनुसार, यह घटना सावरिया पानी में टावर के पास हुई। घायलों का इलाज किया गया है और गंभीर घायलों का इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।