पलाई में नवनिर्मित पुलिस चौकी का जिला पुलिस अधीक्षक राजेश मीणा ने जायजा लिया। रविवार को शाम 6 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार जिला पुलिस अधीक्षक ने नवनिर्मित पुलिस चौकी का जायजा लेते हुए अधिकारियों से विभिन्न जानकारियां लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। नवनिर्मित पुलिस चौकी का जल्द ही लोकार्पण होगा।