हुज़ूर: भोपाल: कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कांग्रेस पर बोला हमला, महिलाओं के अपमान का लगाया आरोप
Huzur, Bhopal | Aug 23, 2025 भोपाल में कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि महिलाओं के साथ अनर्गल व्यवहार करना कांग्रेस की कार्यपद्धति का हिस्सा है। उन्होंने प्रियंका गांधी पर तंज कसते हुए पूछा कि "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" कहने वाली अब कहां हैं। सारंग ने कहा कि महिलाओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा|