नवाबगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी अविनाश सिंह के पहुंचते ही प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। दूर-दराज के गांवों से बड़ी संख्या में फरियादी शिकायतें लेकर पहुंचे। राजस्व, पुलिस, बिजली, आवास, राशन, पेंशन व अतिक्रमण से जुड़े मामलों को डीएम ने गंभीरता से सुना। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।