पाकुड़: टिकलूगढ़ के पास काली पूजा के दिन यात्रियों से भरा टोटो पलटा, चालक सहित पांच लोग घायल
Pakaur, Pakur | Oct 21, 2025 मंगलवार करीब 2 बजे की घटना पाकुड़ जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में काली पूजा के दिन यात्रियों से भरा एक टोटो पलट गया। इस दुर्घटना में चालक सहित कुल पांच लोग घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज स्वास्थ्य उप केंद्र में किया जा रहा है। घायलों में 45 वर्षीय कोकिला देवी, 62 वर्षीय फूलो देवी, 26 वर्षीय दुलाल साहा, 11 वर्षीय शंका कुमारी और 26 वर्षीय चालक सुबल साह शामिल।